Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में कार डिवाइडर से टकरा कर नाले में गिरी, मां-बेटे की मौत


डंपर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, रुद्रपुर जा रहे थे मां-बेटे
हरिद्वार। डंपर को ओवरटेक करते समय एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। कार के पलटने से कार में सवार मां बेटे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी मितेंद्र सैनी अपनी माता मधु सैनी और पिता पुष्पेंद्र सैनी के साथ कार में सवार होकर रुद्रपुर की ओर जा रहे थे कि डंपर को ओवरटेक करने के चलते कार्य असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
जिससे कार सड़क किनारे नाले में गिर गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार मितेंद्र सैनी और उसकी माता मधु सैनी की मौत हो गई। जबकि पुष्पेंद्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि कार के नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›