Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में ड्राइवर ने ईंट मारकर पत्नी की इसलिए कर दी हत्या, हुआ खुलासा

24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्यारे पति को दबोचा, देवर ने दर्ज कराया था मुकदमा
हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में 18.07.2023 को राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना मिलने पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, रेल चौकी प्रभारी उ0नि0 सुधांशु कौशिक, महिला उ0नि0 संदीपा भंडारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगो ने पूछताछ पर बताया कि तीन बच्चों के पिता हत्यारोपी नीटू का अपनी पत्नी गीता के साथ आए दिन घर के कामकाज को लेकर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
घटना के समय दो छोटे बच्चे दोस्त के घर पर थे, बड़ा लड़का घर पर ही था। बड़े लड़के द्वारा बताया कि हमेशा की तरह दिनांक 17.08.23 की रात को उसकी मां द्वारा खाना मांगने पर उसके छोटे भाई बहन से मारपीटाई करने पर उनके पिता दोनों छोटे भाई-बहन को कहीं बाहर छोडकर आ गये। इस बात को लेकर दोनों के बीच लडाई झगडा और मारपीटाई होने लगी। इस दौरान गीता ने नीटू पर ईट मारी। जब नीटू ने वही ईट गीता पर मारी को वह चोटिल होकर नीचे गिर गयी। इसके बाद नीटू ने ईट से कई सारे वार किये जिससे गीता की मृत्यु हो गयी। आज सुबह करीब 9.00 बजे से नीटू घर से फरार हो गया। 
उप निरीक्षक संदीपा भंडारी द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्यारोपी के भाई की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर में मु0अ0सं0 525/23 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर अभियुक्त नीटू पुत्र अमरदास सैनी को ऊंचा पुल के नजदीक से दबोच लिया। कत्ल में प्रयुक्त ईट व खून से सने कपड़े बरामद किया गया। नियमानुसार कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त-
1. नीटू सैनी पुत्र अमरदास सैनी निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
पुलिस टीम –
1. SHO ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा
2. SSI संतोष सेमवाल
3. SI सुधांशु कौशिक (प्रभारी चौकी रेल)
4. SI संदीपा भंडारी
5. ASI पुष्कर सिंह चौहान
6. C. हसलवीर
7. C. गणेश तोमर
8. C. अमित

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›