Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार में दिन दहाड़े चेन स्नैचर बदमाशों ने पुलिस पर झोंके फायर, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली

फरार बदमाश काम्बिंग के बाद गिरफ्तार, चेन स्नैचिंग कर आतंक फैलाने वाले गैंग की तीन थानों की पुलिस घेराबंदी में जवाबी फायरिंग

हरिद्वार में दिन दहाड़े चेन स्नैचर बदमाशों ने पुलिस पर झोंके फायर, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली

हरिद्वार। कोतवाली नगर कल सांय कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत पुराने रानीपुर मोड पर एक चैन स्नैचिगं की घटना होने पर तत्काल सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से चैक किया तो मोटर साईकिल न0 UP17-BC 5956 प्रकाश में आई जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे तब से लगातार जनपद पुलिस एवं सीआईयू टीम को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे।

हरिद्वार में दिन दहाड़े चेन स्नैचर बदमाशों ने पुलिस पर झोंके फायर, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली

तभी से विभिन्न मैन्युअल एवं इलेक्ट्रॉनिक संचार के माध्यमों से की जा रही चेकिंग के दौरान आज उक्त मो0सा0 के सैक्टर- 2 के पास दिखाई देने पर तीन थानों ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल एवं सीआईयू हरिद्वार की पुलिस टीमों द्वारा उनका पीछा करने पर बदमाश भगत सिहं चौक होते हुये हिलबाई पास रोड की तरफ भागे जहां विभिन्न पुलिस टीमों से चौतरफा घिर जाने पर पुलिस टीम पर फायर किया जिसमें पुलिस की जबावी फायरिग में बदमाश मोहित अवस्थी के दाहिने पांव पर गोली लगी जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा जिसके दूसरे साथी पवन पांडे की तलाश में कॉम्बिंग की गई और उसे भी दबोच लिया।
सूचना पर एसएसपी हरिद्वार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे व घटना की जानकारी लेते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गिरफ्तार बदमाश/अभियुक्त*
मोहित अवस्थी पुत्र श्री रविंद्र अवस्थी पता ग्राम बेला छेदा थाना पोबाना जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
पवन पांडे पता जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

*बरामदगी*
एक तमंचा 315 बोर,
एक खोखा कारतूस,
एक जिंदा कारतूस
एक मोटरसाइकिल
एक धातु की चैन
दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›