हरिद्वार

हरिद्वार में कबाड़ बीनने वाले युवक ने कांच की बोतल से हमला कर एक चाय विक्रेता की हत्या की

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर कबाड़ बीनने वाले युवक ने कांच की बोतल से हमला कर एक चाय विक्रेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देख सुबह करीब साढ़े पांच बजे 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 टीम ने व्यक्ति को मृत पाकर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी है। जो चाय की चलती फिरती रेहड़ी लगाता था। बताया कि अल सुबह कबाड़ बीनने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था। आरोपित ने कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक के मूल पते की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी