Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
हरिद्वार में अवैध मजार और मंदिर पर चला प्रशासन का पीला पंजा, देखिए वीडियो..

सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाये गए धार्मिक स्थल, प्रशाशन ने तोड़े

हरिद्वार में अवैध मजार और मंदिर पर चला प्रशासन का पीला पंजा, देखिए वीडियो..


हरिद्वार: लोक मार्गों, लोक पार्कों तथा अन्य लोक स्थानों में अनधिकृत संरचनाओं को हटाने आदि के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर शनिवार को जगजीतपुर में पीरवाली गली में एक मन्दिर ,एक मजार तथा कनखल जमालपुर कलां के राजकीय विद्यालय में अवैध रूप से स्थापित एक मजार के अतिक्रमण को जिला प्रशासन, नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया।

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में एक तहसील स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था, जिसने इन अतिक्रमणों को चिह्नित करते हुये अपनी रिपोर्ट जिला अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति को सौंपी थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने इन अवैध अतिक्रमणों को सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा है कि कहीं पर भी अगर अवैध अतिक्रमण है, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा तथा ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एसडीएम सदर श्री अजय वीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, सीओ सिटी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।
………………….

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›