Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में जब नंदी को बचाने पहुंचे हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव, देखिए वीडियो क्या है मामला…

खाने में नुकीले चीज मुंह मे फंसने से लहूलुहान हुआ नंदी, पुलिस ने कराया उपचार

हरिद्वार में जब नंदी को बचाने पहुंचे हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव, देखिए वीडियो क्या है मामला…

हरिद्वार। यदि आप भी घर का बचा खाना पॉलीथिन में पैक कर फेंक देते हैं या गोशाला को दे देते हैं तो उसमें टूटा कांच या नुकीले कोई चीज न डालें। इससे किसी भी जानवर की जान जा सकती है।
हरिद्वार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सांड (नंदी) ने कोई ऐसी चीज खा ली, जिससे उनका मुंह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सांड के घायल होने की सूचना पर हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीव चौहान
मौके पर पहुंचे। घायल सांड का इलाज करवाया। लोगों से अपील की कि घरों और होटल के बचे खाने में किसी तरह की कोई नुकीले चीज या टूटा कांच न हो, इसे चेक कर लें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›