Connect with us

उत्तराखण्ड

जेई-ऐई परीक्षा घोटाले में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का नाम आने कांग्रेस को मिला मुद्दा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला, करन माहरा बोले पहले हाकम और अब संजय धारीवाल
देहरादून। लोक सेवा आयोग की जेई – एई भर्ती परीक्षा लीक मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे संजय धारीवाल का नाम सामने आने से कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सरकार को घेरा है। माहरा ने कहा है कि इससे साफ होता है कि भर्ती घपले में सरकार सीबीआई जांच कराने से डर रही है। पहले हाकम और अब संजय धारीवाल के नाम आने से सरकार खुद को पाक साफ नहीं बता सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही दिन से यह आरोप लगा रही है कि लोकसेवा आयोग से लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तक के भर्ती घपलों के तार भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूर्व में विधानसभा में हाकम सिंह रावत और आरबीएस रावत को लेकर सवाल उठाया था, लेकिन सरकार ने तब जांच के नाम पर खानापूर्ति भर की है। इसलिए सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सेवारत जज की अध्यक्षता में कराई जानी जरूरी है।
उन्होंने हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार घोटालों में संलिप्त पार्टी के पदाधिकारियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के केस की हल्की पैरवी करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित कर रही है। हाकम सिंह को जमानत मिलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा फिर से भाजपा के एक पदाधिकारी का नाम लोक सेवा आयोग में हुई परीक्षा घोटाले में आना सिद्ध करता है कि भाजपा पूरी तरह भ्रष्ट्राचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए जनता के बीच जाकर जनता को भाजपा के काले चिटठे खोलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement