Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार। मंगलवार को भाबर क्षेत्र में तेलीस्रोत गदेरे में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। कार सवारों को कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी। भारी बारिश के चलते गदेरा उफान पर हो गया। एक कार बीच में ही फंस गई। गदेरे का पानी लगातार बढ़ता गया जिसके कुछ देर बाद ही कार गदेरे में बह गई।