Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में होटल में ठहरे युवकों ने बेड पर तकिए की बनाई लाश और चादर पर टमाटर सॉस लगाकर हुए फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चेक आउट करने के बाद होटल कर्मी कमरे में पहुंचे तो लाश की आकृति देख उड़े होश, पुलिस ने युवकों को दबोचा
नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में होटल के कमरे के भीतर शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप पहुंच गया। होटल संचालक ने मर्डर की आशंका जताते हुए पुलिस को भी बुला लिया। 
जानकारी के मुताबिक मल्लीताल पर्दा धारा क्षेत्र स्थित सैयद ताज होमस्टे में गाजियाबाद के तीन पर्यटक ठहरे हुए थे। रविवार सुबह चेकआउट के कुछ देर बाद पर्यटक भागते हुए गए तो स्वामी जुबैर अहमद को कुछ अटपटा लगा। उसने पर्यटकों के कमरे में जाकर देखा तो बैड पर चादर से ढकी लाशनुमा आकृति देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाल हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच उन्हें भी बैड पर लाश पड़ी होने का आभास हुआ। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया। इस बीच एसपी हरबंश सिंह भी मौके की ओर रवाना हो गए। मगर पुलिस ने चादर हटाकर देखा तो नीचे तकियों से आकृति बनी मिली। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
कोतवाल ने बताया कि तकियों को लाश की आकृति देने के साथ ही चादर पर टमाटर कैचअप भी लगाया गया था। जिससे प्रथम दृष्टया कमरे में लाश पड़ी होने का आभास हुआ। बताया कि संबंधित पर्यटकों के नंबर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, मगर नंबर बंद मिले। पर्यटकों के मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा दिए गए है। तीनों को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement