Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में पड़ोसी की दुकान से चोरी करता सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में फुटपाथ की एक दुकान से पड़ोसी दुकानदार सामान चोरी करता सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज को जप्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
नैनीताल में मल्लीताल फ्लैट्स पार्किंग से लगे डीएसओ कार्यालय के बाहर लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में एक घटना कैद हुई है। इसमें सोमवार रात फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दो युवक अपनी दुकान को बन्द करते दिख रहे हैं। इसी दौरान दुकान बन्द करते समय एक सख्श जुराब(मोजे/सॉक्स)की बगल वाली दुकान में नीचे से घुसता है। कुछ देर तक टॉर्च की मदद से सामान छांटने के बाद वो जेब में सामान डालते हुए बाहर आ जाता है। ये लोग दो तीन बार बगल वाली दुकान में तिरपाल के नीचे से घुसकर सामान निकालते हैं और फिर वहां से खिसक लेते हैं। सवेरे जब मोजे की दुकान लगाने वाले महेश थुवाल अपनी दुकान खोलते हैं तो उन्हें कुछ सामान गायब दिखता है। सी.सी.टी.वी.का परीक्षण करने पर घटना की जानकारी मिलती है, जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

Select Language

Advertisement