Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत

रामनगर। कानिया में सोमवार को एक मासूम खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। काफी तलाश करने के बाद मासूम का शव करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद हुआ। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
कोतवाली के एसएसआई प्रथम मोहम्मद यूनुस ने बताया सोमवार कि देर शाम करीब 7:45 बजे गांव कानिया में पलंबर मनोज कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र भरत खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। नहर में पानी अधिक होने पर वह बह गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो नहर के पास बच्चे की चप्पल पड़ी हुई थी, जबकि मासूम नहीं था। स्थानीय युवक इमरान खान ने फोन कर सिंचाई नहर को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।
काफी मशक्कत करने के बाद सिंचाई नहर में करीब दो से ढाई किलोमीटर की दूरी पर मासूम का शव नहर से बरामद हुआ। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›