Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में मुस्लिम युवक माथे पर तिलक लगाकर भगवा कपड़ों में मांग रहा था भिक्षा, पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। एक मुस्लिम युवक माथे पर तिलक लगाकर भगवा कपड़ों में भिक्षा मांगते पकड़ा गया। आरोपित अपने साथ बंदर को लेकर घूम रहा था।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को चालान करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। बंदर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ढंडेरा में एक युवक बंदर को साथ लेकर बजरंग बली के नाम पर भिक्षा मांग रहा था। भिक्षा मांगते हुए वह बजरंग दल के कार्यकर्ता नवीन राजपूत की दुकान पर पहुंचा। शक होने पर नवीन ने युवक से उसका नाम पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच वहां बजरंग दल से जुड़े कुछ अन्य लोग और स्थानीय युवक भी एकत्र हो गए। तब भिक्षा मांग रहे युवक ने अपना नाम मौसम अली निवासी रायपुर थाना भगवानपुर बताया। इसके बाद स्थानीय लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नवीन ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिस पर आरोपित का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने धामी सरकार को हर मोर्चे पर घेरा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement