Report by : CWN Desk
Published at :
चुनावी वादों के साथ मैदान में उतरी जनता कैबिनेट पार्टी की प्रत्याशी भावना पांडे

हरिद्वार. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। चुनावी मैदान में उतरने वाले नेताओं ने अभी से जमीनी स्तर से काम करना शुरू कर दिया है। पहले हरिद्वार की लोकसभा सीट भाजपा की झोली में गई थी। जिसमें जनता ने डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को विजयी बनाकर लोकसभा में भेजा था। गौरतलब कि राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने जनता कैबिनेट पार्टी से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के लिए अपनी ताल ठोक दी है। भावना पांडे का कहना है कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना मैंने इसे निश्चित किया क्योंकि हरिद्वार में देश विदेशों से लोग आते हैं और इस लोकसभा क्षेत्र की दुर्दशा देखकर के कई बार लोग मुझे बताते हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में सभी संप्रदाय के लोग रहते हैं। सबको साथ लेकर के चलना चाहती हूं। क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां हैं, जिनमें ठेकेदारी प्रथा है जिसके नाम पर शोषण हो रहा है युवाओं को उनका हक नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी उत्तराखंड में चरम पर है। ऋषिकेश नेगी कांड पर भावना पांडे ने कहा कि इन पार्टियों के झंडे उठाओ अगर झंडे नहीं उठाते तो इनके मंत्री मारपीट करते हैं। अब देखना यह होगा कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से जनता कैबिनेट पार्टी से प्रत्याशी भावना पांडे जनता के बीच में कितनी जगह बना पाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›