Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मायके जाने की जिद में चीड़ के पेड़ पर चढ़ी महिला, दो घंटे बाद उतारी गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धौलछीना। थाना क्षेत्र के नैनी बाराकोट गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से बीमार महिला मायके जाने की जिद में चीड़ के पेड़ पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों और पुलिस ने मशक्कत कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।
परिजनों के अनुसार, 32 वर्षीय नीमा देवी मानसिक बीमारी से जूझ रही है। उनके पति प्रकाश राम भी लंबे समय से पत्नी की इस स्थिति से परेशान हैं। नीमा पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी। शनिवार को मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल छोड़ने गांव आए थे। रविवार को जब वे वापस लौटने लगे तो नीमा भी उनके साथ जाने की जिद करने लगी। जब परिवार वालों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने अचानक चीड़ के पेड़ पर चढ़ने का कदम उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान दिनेश प्रसाद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ सुनील बिष्ट और ग्रामीणों ने महिला को शांत करने की कोशिश की। दो घंटे की समझाइश और प्रयासों के बाद आखिरकार नीमा देवी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने परिजनों को महिला की देखरेख और उपचार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement