Report by : CWN Desk
Published at :
रिहायशी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल, कैमरे में गुलदार टहलता कैद हुआ

भयभीत लोग गुलदार को पिंजरे में पकड़कर दूर छोड़ने की मांग कर रहे हैं

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार दिन के उजाले में घरों के आगे टहलता कैमरे में कैद हुआ है। गुलदार दिखने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है और उस क्षेत्र की सड़कें सुनसान हो गई हैं।

नैनीताल में तल्लीताल के रैम्जे हॉस्पिटल मार्ग में पड़ने वाले रिहायशी क्षेत्र में गुलदार दिखने से दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि तल्लीताल में वैलकम और विनायक होटल के पीछे की साइड एक गुलदार दिखा। किसी सख्श ने इस घटना का वीडियो बना लिया। गुलदार रेलिंग में चढ़ने के बाद सीढ़ियों की तरफ आ गया। इसके बाद गुलदार सीढ़ियों के रास्ते सतर्कतापूर्वक उतर गया। कुत्तों का शिकार करने के लिए उसके पीछे आया गुलदार इधर उधर कुत्तों को तलाशता रहा। ये भी बताया जा रहा है कि सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद रात के वीडियो में गुलदार निडर होकर सीढ़ियों से गुजरता हुआ पहले सड़क में उतरा और फिर दूसरे रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं और गुलदार को पिंजरे में पकड़कर दूर छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›