Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में गरीबों को सस्ता मिलेगा चीनी और नमक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव: रेखा आर्य

देहरादून। राज्य के अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से जुड़े 13.75 लाख परिवारों को दो किलो चीनी और एक किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा। इसे मंजूरी के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस योजना का कैबिनेट नोट तैयार करने के निर्देश दिए। आर्या ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के लिए भोजन की कमी नहीं रहना देना चाहती। केंद्र सरकार ने एनएफएस के तहत मिलने वाले प्रति यूनिट पांच किलो अनाज को मुफ्त कर दिया है। रसोई को पूर्ण करने के लिए अब राज्य सरकार भी चीनी और नमक को रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराने जा रही है। इससे पहले अंत्योदय परिवारों को एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू की जा चुकी है।
आर्या ने बताया कि राशन डीलर और उपभोक्ता के सामने आ रही बॉयोमेट्रिक मशीन की समस्या के हल के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अच्छी गुणवत्ता के लैपटॉप और ई-पॉज मशीन लगाए जाने को भी कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का अहम निर्णय: शादी के बाद उत्तराखंड में बसी दूसरे राज्य की SC महिला को सरकारी नौकरी में आरक्षण नहीं!

Select Language

Advertisement