Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी में आए भूकंप के झटके

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में भूकम्प के हल्के झटके महसूस हुए हैं।
भूकंप का समय रात्रि- 02:02:10 रहा और भूकंप की तीव्रता- 3.1 मापी गई है। जिसका अक्षांश: 31.04 N देशांतर: 78.23 E
गहराई: 05 किमी रही। भूकंप का केंद्र बिंदु – तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में रहा।
जनपद में जिला मुख्यालय व तहसील मोरी, पुरोला, बड़कोट क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। हालांकि कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›