Connect with us

उत्तराखण्ड

हादसा : रील बनाते वक्त शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के लक्सर की घटना, परिवार में मचा कोहराम

लस्कर(हरिद्वार)- लक्सर में दो लड़कों के मोबाइल से रील बनाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
मरने वालों में सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) शामिल हैं। दोनों लड़के अपने परिवार संग लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में रहते थे। सिद्धार्थ और शिवम गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक दोनों लड़के रील बनाने में बिजी थे कि तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। जिसके चलते दोनों किशोरों की मौत हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक सिद्धार्थ और शिवम के शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। घटना का पता चलने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Select Language

Advertisement