Report by : CWN Desk
Published at :
हादसा: बरसात के चलते पेड़ घरों के ऊपर गिरा,सकुशल बचे लोग

कमल जगती

नैनीताल- नैनीताल में दोपहर को हुई बरसात ने एक भारी भरकम पेड़ को घरों के ऊपर गिरा गया। पेड़ से कई मकान पिचक गए लेकिन गनीमत ये रही कि उस वक्त इन घरों में बहुत कम लोग थे और जो थे वो सकुशल बच गए। वन विभाग की टीम ने दमकल विभाग के साथ पहुंचकर कटर से पेड़ काटना शुरू कर दिया है।

हादसा: बरसात के चलते पेड़ घरों के ऊपर गिरा,सकुशल बचे लोग

मल्लीताल में मैट्रोपोल होटल और पुरानी शराब भट्टी के पास 70 साल पुराना एक पेड़ बारिश का कहर नहीं झेल सका और गिर गया। ये भारी भरकम वृद्द पेड़ आस्पर के रिहायशी घरों की छत में जा गिरा। पेड़ से सुंदर पाल, ललिता बाल्मीकि, सुभाष और मोहम्मद सईद के घर की छत को नुकसान हो गया। पीड़ित मो सईद ‘रिंकू’ ने बताया कि सभी लोग बाल बाल बच गए। उन्होंने पेड़ गिरने के खतरे की शिकायत एक वर्ष पहले की थी लेकिन वन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं कि। सूचना के बाद वन विभाग और दमकल विभाग की टीम कटर लेकर पेड़ को काटने के लिए पहुंच गई। दमकल विभाग के अधिकारी उमेश शाही ने बताया कि उनकी टीम ने पेड़ को छोटे छोटे हिस्सों में काटकर घर और घरवालों को काफी हद तक सुरक्षित कर लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›