Report by : CWN Desk
Published at :
सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढोत्तरी

छठे वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 9 फीसदी की गई वृद्धि

देहरादून। प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी, स्वायत्तशासी निकायों एवं शिक्षण संस्थानों के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर की महंगाई भत्ते को लेकर प्रतीक्षा समाप्त हो गई।
सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत किया गया है। वहीं छठे वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में यह वृद्धि नौ प्रतिशत यानी 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत की गई है।
सभी कार्मिकों को एक जनवरी, 2023 से 30 अप्रैल तक एरियर के नकद भुगतान की सौगात भी दी गई है। एक मई, 2023 से इसका भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जाएगा।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार काफी पहले ही अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›