Connect with us

नैनीताल

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर खिलाड़ी रिंकू सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। रिंकू सिंह कैंची धाम क्रिकेटर आर्यन जुयाल के साथ पहुंचे। आधे घंटे तक मंदिर में रहने के बाद रिंकू सिंह वापस लौट गए।
रिंकू सिंह को अपने बीच देख कैंची में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी ली। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह और ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने उन्हें बाबा से जुड़े चमत्कारों के बारे में अवगत कराया। साथ ही बाबा से जुड़े किस्सों के बारे में भी बताया। रिंकू सिंह ने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। बाबा के प्रति आस्था ही थी जो उन्हें कैंची धाम ले आई। आधे घंटे बाद रिंकू सिंह वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर नित्यानंद पाद आश्रम गोधाम मैं 6 अप्रैल को हनुमान जी के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement