Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले में अर्लट, बोर्डर पर सघन चेकिंग
हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले में अर्लट, बोर्डर पर सघन चेकिंग

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड में छिपने की आशंका ओर एडीजी ने जारी किये आदेश

देहरादून। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड में छिपने की आशंका को देखते हुए यूपी की सीमा से सटे ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और राजधानी देहरादून में अलर्ट है।
उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर बोर्डर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी मुरुगेशन के अनुसार, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका जताई हैं, जिसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया था, लेकिन इनपुट्स मिलने के बाद अब हरिद्वार के अलावा देहरादून और ऊधमसिंहनगर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
तीनों जिलों के एसएसपी को निर्देशित किया गया है कि बार्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लें। पंजाब व हरियाणा नंबर के वाहनों की चेकिंग जरूर करें। एडीजी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को भी इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने और अमृतपाल के बारे में जानकारी जुटाने को कहा गया है। एसटीएफ की ओर से अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो कि लगातार पंजाब व हरियाणा पुलिस के संपर्क में हैं।
पंजाब में अजनाला थाने पर हमला करने के आरोपित खालिस्तान समर्थक एवं अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा आपरेशन शुरू किया है। अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी बीच अमृतपाल पंजाब से फरार हो गया।

इसको देखते हुए पंजाब के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि अमृतपाल हरियाणा के रास्ते उत्तराखंड, महाराष्ट्र या अन्य राज्यों में छिपा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतपाल के नेपाल भागने का भी अंदेशा जताया है। ऐसे में पुलिस ने नेपाल सीमा पर भी सख्ती बढ़ा दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›