Report by : CWN Desk
Published at :
उधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र में जलभराव, घरों में फंसे 60 लोगों को राफ्ट से रेस्क्यू कर निकाला

काशीपुर। देर रात्रि SDRF टीम को तहसीलदार, काशीपुर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत हिम्मतपुर में अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक जलभराव हो गया है, जिसके कारण जलमग्न हुए मकानों में वहां निवासरत कई लोग फंसे हुए है।

उधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र में जलभराव, घरों में फंसे 60 लोगों को राफ्ट से रेस्क्यू कर निकाला


उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट रुद्रपुर से SI मनीष भाकुनी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में ही मौके पर राहत और बचाव कार्य आरम्भ किया गया और अत्यंत विषम परिस्थितियों में जलमग्न हुए मकानों में फंसे लगभग 60 लोगों को राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू  कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया, जिनके रहने की व्यवस्था प्राइमरी स्कूल, हिम्मतपुर में की गई है।


SDRF रेस्क्यू टीम:-
1. SI मनीष भाकुनी
2. HC खीम सिंह
3. CT प्रदीप मेहता
4. CT राजेन्द्र नाथ
5. CT अजीत सिंह
6. CT रोहित परिहार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›