Connect with us

उत्तराखण्ड

जन भावनाओं और सुझावों के आधार पर तैयार होगा बजट : धामी

Published

on

मुख्यमंत्री ने कहा, चहुंमुखी प्रगति करेगा प्रदेश और अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट निर्माण में जन सहभागिता महत्वपूर्ण है। जन भावनाओं और सुझावों के आधार पर नए बजट का निर्माण किया जाएगा। सतत और समावेशी के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास के मूल मंत्र को केंद्र में रखकर नया बजट बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उद्योग, पर्यटन, डेयरी विकास, औद्यानिकी, शिक्षा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों व लखपति दीदी ने नए बजट के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष के लिए शीघ्र बजट प्रस्तुत करने जा रही है। जन आकांक्षाओं और क्षमता को बेहतर ढंग से समझने के लिए संवाद बजट निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है। अर्थव्यवस्था की प्रगति का सीधा संबंध आम जनता के गुणवत्तापूर्ण जीवन से होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति और भविष्य का दर्पण है। बजट का केंद्रीय बिंदु उत्तराखंड का समग्र विकास है। हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने के लिए ग्रास डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रत्येक राज्यवासी जब अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करेगा, तब ही प्रदेश चहुंमुखी प्रगति करेगा और अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में भारतमाला, पर्वतमाला, डेडिकेटेड रेल फ्रंट कारीडोर परियोजनाओं से व्यापार और उद्यम को नई ऊंचाई मिली है। उनके दिशा-निर्देशन में मानसखंड मंदिर माला, आल वेदर रोड, एलिवेटेड रोड, रोपवे परियोजनाएं, वंदे भारत, ऋषिके-कर्णप्रयाग रेल मार्ग जैसी अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं चल रही हैं। प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में गुणात्मक परिवर्तन दिख रहे हैं। राज्य सरकार ने कई नीतियों में आवश्यक परवर्तन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राथमिक क्षेत्र के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा, पर्यटन, तथा उद्योग के क्षेत्र में निवेश को सकारात्मक वातावरण बनाया है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए। निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में बेहतर परिणाम आ सके, उस दिशा में हम प्रयत्नशील हैं। हमारी नीयत साफ, सोच स्पष्ट, दृष्टि व्यापक है। अर्थव्यवस्था की वर्तमान संरचना और उभरती हुई गतिशीलता हमें यह भरोसा दे रही है कि आने वाले समय में इसमें और गति आएगी। हम सबके सामूहिक प्रयास, प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगें।
सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ेगा राज्य: प्रेमचंद
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने बजट को जनता का बजट बनाने पर काम किया है। जन सहभागिता से बजट तैयार हो, इस पर निरंतर कार्य हो रहा है। प्रदेशभर से बजट पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। सामूहिक प्रयास से उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाएगे। इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलाजी एग्रीकल्चर इनोवेशन के क्षेत्र में कई काम चल रहे हैं।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860