Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिले का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद सूचना मिलने पर परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुक्तेश्वर(नैनीताल)- नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर निवासी जवान के शहीद होने की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया व क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक पाण्डेय के रूप में हुई है। शहीद जवान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट निवासी दीपक पाण्डेय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शहीद हुए है। वह वर्ष 2017 में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। रविवार को सेना के अधिकारियों की ओर से शहीद दीपक के परिजनों को उनकी शहादत की जानकारीदी है। वह स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बतौर इलेक्ट्रिशियन सेना में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर आज देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Select Language

Advertisement