Report by : CWN Desk
Published at :
कनखल पुलिस ने किया स्कूल में हुई चोरी का खुलासा, माल बरामद, दो गिरफ्तार

कनखल(हरिद्वार)- राजकीय प्राथमिक विद्यालय जियापोता की दीवार तोड़कर समान पर हाथ साफ करने वाले दो चोरों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह ने शनिवार को कनखल थाने में चोरी की तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को कनखल पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। जिसमें रविवार को जियापोता के पास से दो चोरों को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम नौशाद पुत्र दिलशाद और सूरज पुत्र पूरण निवासी ग्राम जियापोता बताया है। पुलिस ने अभियुक्तों से दो कट्टे चावल, 20 किलो सरिया, 20 थाली, 18 गिलास, 15 चम्मच, 2 करछी, 3 भगौने, 1 प्रेशर कुकर, दो झूले की प्लेट, लोहे की चैन, घटना में प्रयुक्त एक रेडा बरामद किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर,कांस्टेबल सत्येन्द्र रावत, बलवन्त सिंह शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›