Report by : CWN Desk
Published at :
जगजीतपुर(हरिद्वार)- कांवड़ मेले में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले एसपीओ को कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी में प्रतीक चिहन देकर सम्मानित किया गया। जगजीतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बताया कि कांवड़ मेले में पुलिस के साथ एसपीओ ने भी बेहतर कार्य किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी एसपीओ का समय-समय पर पुलिस की ओर से सम्मान किया जाता रहा है। बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीपक चौहान, पीयूष चौहान, अशोक सिंह, मिथिलेश शर्मा, मनीष कश्यप, विश्वास सक्सेना, संजय सैनी समेत अन्य एसपीओ को भी प्रतीक चिहन देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल पप्पू कश्यप, सत्येंद्र रावत, अनिल चौहान, महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल, होमगार्ड प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।