Report by : कालू वर्मा
Published at :
कांवड़ मेला: हरिद्वार में 17 जुलाई तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
कांवड़ मेला: हरिद्वार में 17 जुलाई तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

10 जुलाई से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12वीं तक अवकाश घोषित
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरिद्वार के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कांवड़ मेले के दृष्टिगत आठ दिन का अवकाश घोषित किया है। कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इस को देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी ने 10 जुलाई से 17 जुलाई तक सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई से 17 जुलाई तक जिले के कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। कांवड़ मेले में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के कारण सड़क मार्ग बंद कर दिये जाएगा। जब कांवड़ मेले चर्म अवधि में होगा तो शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जनहित में अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में सभी विद्यालय शिक्षण कार्यों के लिये बंद रहेंगे। आदेश न मानने वाले विद्यालयों के प्रबंधक या संस्थाध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मालूम हो कि 14 जुलाई को कांवड़ मेले का समापन हो रहा है, जबकि 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या का स्नान है, जिसमें लाखों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है, हर साल सोमवती अमावस्या की हरिद्वार में पहले से ही छुट्टी होती है। 16 को रविवार होने के कारण पहले ही छुट्टी है। इसी कारण इस बार आठ दिन की छुट्टी की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›