Report by : Paras Bisht
Published at :
खाकी ने दिखाई इंसानियत, चोटिल मानसिक विक्षिप्त का करवाया इलाज

नैनीताल। जनपद के चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लावारिस अवस्था में घूम रहे मानसिक रूप विक्षिप्त व्यक्ति के चोटिल होने पर कोई भी राहगीर एवं स्थानीय निवासी उसकी मदद को आगे नहीं आया। जब थाना चोरगलिया में तैनात आरक्षी दिनेश कुमार की नजर मानसिक रूप से विक्षिप्त उक्त व्यक्ति पर पड़ी तो उनके द्वारा अपनी मानवता का परिचय देते तुरंत नजदीकी क्लीनिक से डॉक्टर को बुलाकर उसकी मरहम पट्टी करवाई गई। उसके दर्द को कुछ कम करने का प्रयास किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›