पिथौरागढ़

कुमाऊं में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अवकाश तत्काल निरस्त

सीएम धामी ने वन विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं मंडल में वनाग्नि, पेयजल की समीक्षा की। सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अवकाश तत्काल निरस्त करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर आग काबू नहीं होगी, इसके लिए संबंधित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक महिला एवं युवक मंगल दलों एवं महिला स्वयं सेवी सहायता समूहों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं।
आदेश हैं कि वन विभाग के अधिकारी बैठक के लिए देहरादून मुख्यालय न जाएं। रुद्रपुर कलक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी, मनीष कुमार, डीएफओ उमेश तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी