Report by : CWN Desk
Published at :
धारी में दो हजार से अधिक गौ-पशुओं को लगा लंपी टीका


लंपी स्किन रोग से बचाने को पशुपालन विभाग है अलर्ट

धानाचूली( नैनीताल)। जनपद के पशुचिकित्सालय धारी के अंतर्गत लम्पी स्किन बीमारी को देखते हुए टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। धारी के अभी तक 23 ग्रामो में टीकाकरण का कार्य हो चुका है।पशुपालन की अलग अलग टीमों द्वारा एक सप्ताह में करीब 2000 से ज्यादा गौवंश पशु में टीकाकरण किया जा चुका है। टीमों के द्वारा बीमारी की शिकायत वाले पशुओ में दवाये दी जा रही है।
पशुचिकित्साधिकारी धारी डॉ० अनिल कुमार रावत ने कहा पशुपालको अपने गौवंश खासकर बैलो को जंगल में चरने के लिए न भेजे।वही पशुओ में ज़ू , चिचिड़िओ, मच्छर और डांस तरह के कीड़ों से बचाव करे। जुताई के समय दुसरो के बैलो से जुताई करवाने से परहेज करें।बीमार पशुुओ में चिकित्सा शीघ्र करवाए। लंपी स्किन रोग दिखने पर तत्काल स्थानीय पशुचिकित्सक से सम्पर्क करें ताकि समय रहते उसका इलाज किया जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›