Report by : CWN Desk
Published at :
स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चले लात घूंसे, पर्यटकों पर अनैतिक मांग का आरोप, वीडियो वायरल

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में स्थानीय लोगों ने कुछ पर्यटकों पर अनैतिक मांग करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी। कुछ युवकों ने आरोपियों को लेटाकर बुरी तरह से पीटा।


नैनीताल की मॉल रोड में रविवार देररात कुछ युवाओं ने बाहर से आए लोगों को पीट दिया। आरोप है कि बाहर से आए लोग लड़की की अनैतिक मांग कर रहे थे। देखते ही देखते हमलावर युवकों ने लात घूंसे मारकर बाहर से आए युवकों को घायल कर दिया। मॉल रोड में हुई इस घटना के बाद तमाशबीनों की भीड़ लग गई। पुलिस की गैर मौजूदगी में हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कुछ समय बाद लोगों के कहने पर आरोपियों को जाने दिया गया और मामला बिना थाना पुलिस किए शांत हो गया। मारपीट में शामिल युवाओं ने आरोपियों को लेटा लेटाकर लात घूंसे मारे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›