Report by : CWN Desk
Published at :
कांवड़ियों को बेहतर सुविधा दिए जाने पर महानगर व्यापार मंडल ने विधायक का जताया आभार

हरिद्वार- महानगर व्यापार मंडल ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन के कार्यों की सराहना की है। कांवड़ियों को बेहतर सुविधा दिए जाने पर प्रदेश सरकार और शहर विधायक मदन कौशिक का आभार जताया है। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए यातायात प्लान की भी सराहना की है। महानगर व्यापार मंडल की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार इस बार मेले की सकुशलता को लेकर पूरा जिला प्रशासन कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। प्रदेश के मुखिया और शहर विधायक मदन कौशिक स्वयं लगातार कांवड़ियों की सेवाओं की हर जरूरत का ध्यान रखते हुए स्वयं हरिद्वार में सक्रियता दिखा रहे हैं। जगह-जगह कांवड़ियों को हर जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रशासन के कुशल नेतृत्व में हाइवे से लेकर अंदुरनी मार्गो पर बनाया गया यातायात प्लान भी काफी अच्छा है। जिससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं को परेशान नही होना पड़ रहा। कांवड़ मेला होने के बावजूद आवागमन सुलभ बना हुआ है। स्वयं एसएसपी हरिद्वार बरसात में पूरे अमले के साथ सड़कों पर उतरे हुए हैं। कावड़ियों के लिए विशेष आयोजन ओम घाट पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कर मेले को एक अलग भव्य रुप देने की पहल भी इस बार की गई। जो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मदन कौशिक की इस मेले में गंभीरता और सक्रियता को दर्शाता है। एक अच्छे भव्य कावड़ मेला 2023 की तैयारियों के साथ जिस प्रकार मेला चल रहा है, उसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, पंकज माटा, दीपक मेहता, महेश चौधरी, गौरव गौतम, सोनू चौधरी, राजेश अरोड़ा, गणेश शर्मा, राहुल अरोड़ा, मनोज ठाकुर, अनिल कुमार, धर्मपाल प्रजापति उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›