Connect with us

नैनीताल

फेसबुक आईडी पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- फेसबुक आईडी पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट अपलोड करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में धारा- 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा द्वारा की जा  रही है।
जिस पर पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले में संज्ञान लेकर विवेचक को तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। विवेचक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवम क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में मामले में गहन जांच व साईबर सेल की सहायता से फेसबुक में पीड़िता की वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति दीपक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह मूल निवासी ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली को गिरफ्तार‌ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हुई नियमित, जानें समय सारणी और रूट

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे

1- प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा कोतवाली लालकुआं
2- महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान
3- कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा

Select Language

Advertisement