Connect with us

नैनीताल

रामनगर में बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत, कोटाबाग में कार ने एक व्यक्ति को कुचला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पीरूमदारा में बाइक पेड़ से टकराने से सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त सुरक्षित बच गया। वहीं कोटाबाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बसई के दुर्गेश नेगी (23) पुत्र जगदीश नेगी बीते रविवार की देररात दोस्त वसुंधरा कॉलोनी पीरूमदारा के पंकज के साथ किसी भवानीपुर जा रहा था। परिजनों के अनुसार वह घर से अपनी बुलेट बाइक लेकर निकला था। बाइक दुर्गेश चला रहा था। भवानीपुर के पास ही देर रात उसकी बुलेट पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुर्गेश घायल हो गया। पीछे बैठे पंकज को खरोंच तक नहीं आई। राहगीरों की मदद से दुर्गेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं, कोटाबाग में संतोष चबडाल (34) पुत्र दिनेश चबडाल रविवार शाम इवनिंग वॉक पर निकले थे। कोटाबाग गत्ता फैक्ट्री के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। संतोष को सीएचसी कोटाबाग से एसटीएच रेफर कर दिया। एसटीएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया के जरिए 3.20 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement