Connect with us

देहरादून

मानसखण्ड” झांकी के कलाकारों को मिलेंगे 50-50 हजार: धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद कलाकारों से मुख्यमंत्री से भेंट की

हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखंड की “मानसखण्ड” झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भेंट की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने ट्रॉफी के साथ भेंट की।
झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान के साथ झांकी के कलाकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को मानसखण्ड झांकी के लिये प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लिये सम्मान की बात बतायी। उन्होंने झांकी में शामिल प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के उपरान्त मानसखण्ड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन योजना पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पर्यटक आवास गृह में लापरवाही पर सहायक प्रबंधक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, सफाई नायिका से स्पष्टीकरण तलब

Select Language

Advertisement