Report by : CWN Desk
Published at :
कस्तूरबा गांधी आवासीय भवन निर्माण में मिली कई अनियमितताएं

एसडीएम ने लगाई फटकार, जल्द दुरुस्त करने के दिये निर्देश

अभिभावक प्रबंधन समिति की ली बैठक

खनश्यू(नैनीताल)। नैनीताल जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा के खनश्यू स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आवासीय विद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें भवन निर्माण में कई अनिमितताये पाए जाने पर उपजिलाधिकारी धारी ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक लेते उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने बताया  203.22 लाख की लागत से बनें आवासीय भवन निर्माण में निर्माण संबंधी कई अनियमितताएं संज्ञान में आयी।  अभी भी भवन निर्माण में अनेक कमिया है ,जिस कारण अभी तक भवन हस्तांतरण नहीं हो पाया है । इस संबंध में एनएबीएल लैब सेंपलिंग कराए जाने उपरांत ही हस्तांतरण किए जाने का निर्णय लिया गया। वही आवासीय बालिका विद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु धनराशि होने के उपरांत भी भूमि चयन ना हो पाने के कारण अभी तक कार्य आरंभ नहीं हो पाया है । एसडीएम मेहरा में एक सप्ताह भीतर भूमि चिह्णिकरण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उधर नवीन प्रवेश सत्र में वंचित तबके की बालिकाओं को विद्यालय प्रवेश कराने हेतु विशेष अभियान चलाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए। 

बैठक में  उपजिलाधिकारी धारी  योगेश मेहरा ,खंड शिक्षा आधिकारी ओखलकांडा , सुलोहिता नेगी, सहायक वित्त अधिकारी, समग्र शिक्षा नैनीताल  भारत जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी खनश्यू , डा. विनय चौहान, वार्डन सुशीला जोशी व  अभिभावक मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›