नई दिल्ली

शहीद की मां का छलका दर्द, बोलीं- कीर्ति चक्र लेकर मायके चली गई शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी

पिता बोले- बेटे की दीवार पर लगी फोटो के सिवाय कुछ नहीं
सियाचिन में साथियों को बचाने में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार को उनके अदम्य साहस और बहादुरी के लिए 5 जुलाई 2024 को राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। लेकिन अब अंशुमान सिंह के माता-पिता का एक और दर्द सामने आया है।
आरोप है कि शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति अपने पति की फोटो एल्बम, कपड़े और अन्य यादों के साथ सरकार के द्वारा दिए गए कीर्ति चक्र को लेकर अपने घर गुरदासपुर चली गई हैं।
आरोपों के अनुसार, वह न सिर्फ माता-पिता के शहीद बेटे का मेडल लेकर गईं बल्कि उसके दस्तावेजों में दर्ज स्थायी पते को भी बदलवाकर अपने घर गुरदासपुर का करवा दिया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक स्मृति का कोई बयान सामने नहीं आया है।
राष्ट्रपति भवन में 5 जुलाई को प्रैसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने  सेना और अन्य सुरक्षाबलों के 10 जवानों को उनके शौर्य के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इसमें से 7 जवानों को मरणोपरांत सम्मान मिला। इस बीच इनमें से एक शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को जब मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। लेकिन इस बीच एक बड़ा मोड़ सामने आया।
दरअसल, उनकी पत्नी स्मृति और मां मंजू सिंह ने इसे ग्रहण किया था। अभी 7 दिन भी नहीं गुजरे थे कि शहीद के घर में विवाद पैदा हो गया। शहीद के पिता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि, ‘बहू कीर्ति चक्र  लेकर यहां से चली गई है। अपना एड्रेस भी चेंज करवा लिया है। हमारे पास कीर्ति चक्र की कोई रिसीविंग भी नहीं है। उसे भी बहू ले गई।’
वहीं, मां ने कहा कि बहुएं भाग जाती हैं। मेरे जैसा दुख किसी को न हो। सेना में निकटतम परिजन (एनओके) का जो निर्धारित मापदंड है वह ठीक नहीं है। परिभाषा में अविवाहित के लिए माता-पिता होते हैं और विवाहित के लिए जीवनसाथी। शहीद को दी जाने आर्थिक मदद निकटतम परिजन को ही दी जाती है। शहीद के पिता ने कहा कि बेटे की पांच महीने की शादी थी, कोई बच्चा नहीं है। दीवार पर लगी तस्वीर की ओर इशारा करते हुए बोले कि आज हमारे पास बस यही बचा है।
शहीद अंशुमन के पिता ने कहा कि निकटतम परिजन की परिभाषा के बारे में सवाल पूछे जाने चाहिए। इसमें बदलाव होना चाहिए। शहीद की पत्नी परिवार में रहेगी तो क्या होगा? नहीं रहने पर क्या होगा? बच्चे रहेंगे तो क्या होगा? माता-पिता का क्या होगा? कितने लोग परिवार के लोग उस पर निर्भर थे और वह कितनी जिम्मेदारी छोड़कर गया है? उन चीजों पर संशोधन हो। हमने इस बारे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी