नैनीताल

मैट्रोपोल होटल क्षेत्र का 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

500 चौपहिया और 200 दुपहिया वाहनों की पार्किंग के साथ ही रिंग रोड का प्रस्ताव भेजा, डीएम ने किया निरीक्षण
(कमल जगाती)
नैनीताल।
मैट्रोपोल होटल क्षेत्र का 200 करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यकरण, 500 चौपहिया और 200 दुपहिया वाहनों की पार्किंग के साथ ही रिंग रोड का प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधिकारी ने आज क्षेत्र का दौरा कर संभावनाओं का जायज़ा लिया।
नैनीताल के मल्लीताल में शत्रु सम्पत्ति मैट्रोपोल होटल कंपाउंड से 134 अतिक्रमणकारियों को बीती 22 जुलाई को हटाया गया था। इस क्षेत्र को अब विकसित करने के लिए प्रशासन ने एक प्लान बनाया है। प्लान में इस क्षेत्र में 500 चौपहिया वाहनों, 200 दुपहिया की पार्किंग बनाई जा रही है। यहां 402 चौपहिया ऊपर की पार्किंग और 85 चौपहिया नीचे की पार्किंग जबकि 100 दोपहिया ऊपर और 100 नीचे पार्क किये जाएंगे।
शहर का एक मुख्य क्षेत्र होने के कारण यहां दीवारों में कुमाउँनी वेशभूषा वाली म्यूरल, चारों तरफ सुंदर लाइट, नालों की जालियों से कवरिंग की जाएगी। इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथी इसे रिंग रोड बनाकर मैट्रोपोल और मन्नू महारानी के पीछे से घुमाते हुए चीना बाबा चौराहे में जोड़ दिया जाएगा। पार्किंग को सपोर्ट देने के लिए नाले में आर.सी.सी.की वॉल दी जाएगी। जिलाधिकारी के साथ इस मौके पर ए.डी.एम.द्विवेदी, डी.डी.ए.सचिव पंकज उपाध्याय, एस.डी.एम.राहुल साह, लोक निर्माण विभाग प्रान्तिक खंड के अधिशाषी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना, एन.एच.के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार, ई.ओ.आलोक उनियाल समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी