Report by : CWN Desk
Published at :
मेयर ने किया शौचालय का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

हरिद्वार। गुरुवार को हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा ने विष्णु घाट पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर से ही 10 की शौचालय कर्मचारियों ने मांग कर दी। यात्रियों का आरोप लगाया कि शौचालय वाले 10 टॉयलेट और 20 रुपये एवं स्नान के 50-50 रुपए मांगते हैं। शौचालय वालों ने अवैध वसूली का धंधा बना रखा है। मेयर ने व्यवस्थायें सुधारने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मेयर ने कहा कि व्यवस्थाएं न सुधरने पर शौचालय सील किया जाएगा। निरीक्षण करने वालों में मेयर पति अशोक शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›