उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में खरीफ फसल धान का खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल घोषित, तीन अक्टूबर से शुरी होगी खरीद 

उत्तराखंड में 8.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, ग्रेड-ए श्रेणी के धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल
देहरादून। उत्तराखंड में खरीफ सत्र 2023-24 के लिए धान की खरीद की नीति शनिवार को जारी की गई है। 8.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। कामन श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए श्रेणी के धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल है।
खाद्य अपर सचिव रुचि मोहन रयाल ने खाद्य आयुक्त, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, चंपावत, देहरादून, पौड़ी व नैनीताल के जिलाधिकारियों के साथ ही क्रय एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों को धान खरीद के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
यह खरीद एक अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर, 2023 तक यानी कुल तीन माह की अवधि में होगी। यद्यपि, धान की विधिवत खरीद तीन अक्टूबर यानी मंगलवार से प्रारंभ हो पाएगी। एक अक्टूबर को अवकाश और दो अक्टूबर को गांधी जयंती है। 
धान खरीद के लिए कुल 286 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 239 कुमाऊं मंडल और 47 गढ़वाल मंडल में हैं। इन क्रय केंद्रों पर 2.66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। 5.64 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कच्चा आढ़तियों के माध्यम से होगी। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के 183 केंद्रों के माध्यम से 1.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग के 42 केंद्रों से 80 हजार, एनसीसीएफ के 23 केंद्रों के माध्यम से 20 हजार, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के 35 केंद्रों के माध्यम से 25 हजार, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के माध्यम से 3000 मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। एक दिन में एक क्रय केंद्र के एक कांटे पर 500 क्विंटल से अधिक धान को तौला नहीं जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी