Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से ओखलकांडा अस्पताल के उच्चीकरण की उठाई मांग

भीमताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और दुरस्त करने की उठाई मांग

धानाचूली/भीमताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से मुलाक़ात कर ओखलकांडा के अस्पताल के उच्चीकरण की मांग की।
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में स्वास्थ्य सुविधाओ का अभाव है जिस कारण क्षेत्र लोगो को ईलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है । ग्रामीणों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा का उच्चीकरण करने की मांग की साथ भीमताल पदमपुरी, रामगढ के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने की मांग की। इसके अलावा विधायक ने भीमताल क्षेत्र में श्रम विभाग के कैम्प लगाकर भीमताल विधानसभा के जिन श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण है, उन ,श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं व श्रमिकों को टूल कीट, कम्बल, छाता , सिलाई मशीन, सोलर लाइट का लाभ श्रमिकों को देने, भीमताल विधानसभा क्षेत्र की ख़राब मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने, भीमताल क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›