Connect with us

देहरादून

कर्ज से परेशान मां-बेटे ने गंगा में लगाई छलांग, बेटा बचा, मां लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मां-बेटे ने कर्ज के बोझ से तंग आकर रविवार देर रात गंगा में छलांग लगा दी। बेटा किसी तरह लहरों से किनारे पर पहुंच गया, जबकि मां गंगा की धारा में लापता हो गई। घटना लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के नावघाट की है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे हुई। 26 वर्षीय यश श्रीधर अपनी 52 वर्षीय मां बीना श्रीधर के साथ ऋषिकेश आया था। देर रात दोनों स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट पहुंचे और गंगा में कूद गए। यश को लहरों ने किनारे पर ला दिया, लेकिन उसकी मां का पता नहीं चल सका।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद परिवार पर भारी कर्ज हो गया था, जिसे न चुका पाने की स्थिति में उन्होंने यह कदम उठाया।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने स्वर्गाश्रम से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन महिला का सुराग नहीं मिला। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल और निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि तलाशी मंगलवार को भी जारी रहेगी।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग महिला के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि पुलिस कर्ज की स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला में किशोरी की संदिग्ध मौत पर बवाल: आठ घंटे रहा तनाव, लाठीचार्ज-पथराव में पुलिसकर्मी घायल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement