Connect with us

नई दिल्ली

मां ने चार माह के मासूम की दी बलि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तांत्रिक के फेर में फंसी महिला ने मासूम को फावड़े से काटा
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले के एक गांव में अंधविश्वास के चलते एक मां ने अपने ही चार माह के मासूम की बलि चढ़ा दी। मासूम को मौत के घाट उतारने की घटना से हड़कंप मचा है। पुलिस ने कलयुगी मां को गिरफ्तार कर
लिया है। घटना सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह (गुमवा) गांव की है। दिलदहला देने वाली घटना में मां ने चार माह के बेटे को फावड़े से काट डाला। घटना अंधविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव में रविवार सुबह गांव निवासिनी महिला मंजू उर्फ राधा पत्नी शिवकुमार ने अपने चार माह के मासूम पुत्र प्रीतम को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां ने घर के पास स्थित एक पीपल के चौरे पर घटना को अंजाम दिया। इससे घटना अंधविश्वास से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्चे के शव को कब्जे में लिया है। सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement