Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
दन्या में बहुद्देशीय शिविर 24 जनवरी को लगेगा

अल्मोड़ा। 24 जनवरी को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज दन्या में बहुद्देशीय शिविर लगाया जायेगा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार शिविर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा ने बताया कि शिविर में जिले के विभागीय अधिकारी जन समस्याओं के निराकरण हेतु पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहेंगे। शिविर में सभी विभाग अपने स्टाल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं प्रचार प्रसार करेंगे। क्षेत्र के लोग शिविर में जाकर अपनी शिकायतों का निराकरण कर सकते हैं ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›