Connect with us

नई दिल्ली

मां फोन पर हो गई व्यस्त, मासूम की बाथ टब में डूबकर मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हापुड़ में हुई दिल झकझोरने वाली घटना, परिवार में मचा कोहराम

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में एक मासूम की बाथ डब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर में ही खेल रहा था। माँ का फोन आया तो वह बातचीत में व्यस्त हो गई और बच्चा खेलते हुए बाथ टब तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। परिवार में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजीवाड़ा का रहने वाला जावेद दर्जी है। धौलाना कस्बा में ही उसकी दुकान है। रविवार दोपहर उसकी पत्नी ने घर की दूसरी मंजिल पर डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान को नहलाने के लिए बाथ टब में पानी भरा था। अयान टब के आसपास ही खेल रहा था। इस बीच वह किसी काम से नीचे आ गई। उसका फोन आया तो वह बातचीत में व्यस्त हो गई। खेलते-खेलते अयान बाथ टब के पास पहुंचा और औंधे मुंह टब में गिर गया। इस कारण पानी में डूबने से अयान की की मौत हो गई।
मां कुछ देर बात गई तो बेटा टब में पड़ा था। उसकी चींख निकल गई। चींख सुनकर उसके स्वजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे की हालत को देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन स्वजन ने मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर समर्थ पोर्टल से होगा दाखिला

Select Language

Advertisement