Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

बंदरो के कातिल गिरफ्तार, आम की फसल को बचाने के लिये हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर- काशीपुर क्षेत्र में कुछ दिन पुर्व आम के बाग में 8 से 10 बंदरों के शव बरामद हुए थे। बंदरों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। आज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल 09 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनको पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
बीते कुछ दिन पुर्व बाजपुर रोड स्थित एक आम के बाग में लगभग 8 से 10 बंदरों के शव बरामद हुए थे। जिसके बाद वहा लोगों का हुजूम जुड़ने पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बंदरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पाया गया कि बंदरों को जहर देकर के मारा गया है।
जिसके बाद पुलिस ने आम के बाग के ठेकेदार सहित 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बंदरों की जहर देने की बात को कुबूल किया गया है ।आज इस मामले का पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा द्वारा खुलासा करते हुए बताया की गिरफ्तार सभी आरोपी बरेली शहर उत्तर प्रदेश से है, जिन्होंने बंदरो से आम की फसल नष्ट होने से बचाने के लिये उन्हें जहर दे मार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड एसटीएफ का साइबर अपराधियों पर "ऑपरेशन प्रहार", डिजिटल अरेस्ट स्कैम के 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement