Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

नैनीताल घूमने आये पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक कि मौत दो गंभीर घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भवाली(नैनीताल)- शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी अजय श्रीवास्तव अपने दोस्त ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ नैनीताल घूमने आये थे। जहा से वह सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे,भूमिधार के पास उनकी कार अनियंत्रित करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी वहीं पर फूड वेन चलाने वाले युवकों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली,नैनीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों का 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया । जहां चिकित्सकों ने एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया, दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना कि चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों का हायर रेफर कर दिया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement