Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल कालाढूंगी ने नाले में बह गई कार, कार सवार दो युवक बाल बाल बचे, देखिए वीडियो

नैनीताल। जिले में तेज बारिश का कहर लगातार जारी है। जहां कालाढूंगी के मेथीशाह नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई, हालांकि कार सवार दो युवक बाल बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार किस तरह देखते ही देखते नाले में बह गई गनीमत रही की उसमें सवार दोनों लोग से सकुशल बच गए, बताया जा रहा है कि यह दोनों लोग कार से नाला पार कर रहे थे और उनकी कार मलबे में फंस गई जिसके बाद पहाड़ों में तेज बारिश के चलते एकाएक नाले में भारी पानी आ गया। जिससे यह कार बह गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नाले से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है।
लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी पानी कर दिया है। हल्द्वानी में गौला नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही बनभूलपुरा क्षेत्र के शनिवार बाजार के पास 7 साल का एक बच्चा बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गया। जिसकी ढूंढ खोज जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बहे हुए बच्चे को ढूंढने में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›