Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के जंगल में फैले मिले 1000 और 500 को नोट, पुलिस ने एकत्र कर शुरू की जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पालतू कुत्ते के गायब होने पर उसे खोजने गए युवकों ने नोट देखे तो उड़ गए उनके होश, उनकी सूचना पर गई पुलिस

नैनीताल के हिमालय दर्शन के पास जंगल में चलन से बाहर हो चुके 1000 और 500 क नोट बिखरे मिले हैं। नोटों के होने की सूचना के बाद इस इलाके में तहर तहर की चर्चा है। पुलिस ने सूचना के बाद इन नोटों को एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
उस इलाके में एक घर से का पालतू कुत्ता घर से गायब हो गया, जिसकी खोजबीन में कुछ लोग जंगल में गए। यहां जंगल में 1000 और 500 के नोट फैले दिखे तो उनके होश उड़ गए। युवाओं ने इसकी सूचना इन लोगों स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने इन नोटों को एकत्र किया। युवा राहुल ने बताया कुत्ते की खोज में आए थे और उनको यहां नोट दिखे जिसमें यहां हजारों रुपये के नोट थे, पूरे इलाके में फैले थे। नैनीताल कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि इसकी सूचना मिली थी जिसके बाद टीम मौके पर गई और अब नोट मिले हैं तो उनकी जांच हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement